15 January, 2019

जैविक किसान मेला का आयोजन कल 16 जनवरी को


डूमरबहार पत्थलगांव |16 जनवरी बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र डूमरबहार पत्थलगांव में प्रातः 10से शाम 4 बजे तक कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती मिशन योजनांतर्गत जैविक किसान मेला का आयोजन किया जाएगा | जिसमें जैविक किसान मेला में कृषकों को जैविक कृषि/उन्नत कृषि तकनिकी आदि विषयों पर कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी।