15 January, 2019

ऐसे कर सकते हैं कर्जमाफी के लिए आवेदन |



भोपाल | एमपी ऑनलाइन द्वारा लाइव पोर्टल किसानों से मिलने वाले आवेदन ऑनलाइन अपडेट किए जाएंगे। किसानों को तीन सूचियों  में रखा जाएगा, हरी सूची, सफेद सूची व गुलाबी सूची। हरी सूची में उन किसानों के नाम होंगे, जिनके आधार खाते से लिंक हैं। सफेद सूची में उन किसानों के नाम होंगे, जिनके खाते से आधार लिंक नहीं है तथा गुलाबी सूची में वह किसान होंगे, जिनका नाम इन दोनों सूची में गलत लिखा है या फिर नाम है ही नहीं। किसान जिस सूचि में आएगा उसी  रंग का फार्म भरना होगा, किसान को फार्म नि:शुल्क मिलेगा। कर्जदार किसानों की सूची ग्राम पंचायत भवन और वार्ड ऑफिस में लगाई जाएगी। किसान जिस ग्राम पंचायत में निवासरत हैं वो उसी पंचायत में ग्राम सचिव, ग्राम रोजगार सहायक व नोडल अधिकारी के पास फार्म जमा कर सकते हैं। निगम सीमा में आने वाले किसान "वार्ड ऑफिस" में फार्म जमा कर सकते है।

क्या क्या लगेगा?
  • आवेदन में -राष्ट्रीकृत व ग्रामीण बैंक के खातेदार को ऋण पुस्तिका के प्रथम पेज की फोटो कॉपी  लगानी होगी।
  • किसान के मोबाइल पर फार्म ऑनलाइन जमा होने का मैसेज आएगा।
  • कर्ज की राशि 21 फरवरी को मिलेगी।
  • किसान 5 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इस बीच किसान खाते से आधार भी लिंक करवा सकेंगे।
  • 5 फरवरी से 10 फरवरी के बीच किसानों के आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे |
  • 22 फरवरी को राशि किसानों के खातों में आएगी।